संवाददाता
रांची : झावीमो केन्द्रीय कार्यालय डिबडीह में झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में झावीमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश अनुसार झारखंड विकास युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह द्वारा सूरज टोप्पो को झारखंड विकास युवा मोर्चा का केन्द्रीय उपाध्यक्ष, राहुल शाहदेव को सचिव बनाया गया।
इसके अलावा सुरेश शर्मा को प्रवक्ता, विनोद राय को सचिव, मोहन तिर्की को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया। साथ ही बोकारो से विशाल बाल्मीकि, मुस्ताक अंसारी, विश्वजीत कुमार भगत, राम प्रसाद महतो, अंबुज पांडे के साथ सैकड़ों युवाओं ने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थामा। मौके पर पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र केसरी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा, महासचिव रमेश राही, सचिव सरोज सिंह, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी तौहीद आलम, रांची महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे।