रांचीः खेती-किसानी के मैदान पर भी धोनी एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। धोनी पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ गोपालक का सम्मान अपने नाम कर लिए हैं। उन्हें यह अवार्ड बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (BAU) में चल रहे किसान मेले में दिया गया। यहां पूर्वी भारत के किसान और गो पालक जुटे हैं। कर्मचारी कुणाल गौरव ने बताया कि धोनी इन गायों से बहुत प्यार करते हैं। वे जब यहां होते हैं तो दिन में एक बार इनके पास जरूर आते हैं। धौनी अभी 73 गायों का पालन कर रहे हैं। इनमें फ्रेजियन और साहिवाल नस्लक की गाय है। इन्हें पंजाब से लाया गया है। इनसे रोजाना लगभगा 400 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। गायों का सारा दूध काउंटर से ही बेचा जाता है। रांची के लालपुर में ईज फार्म से ही दूध बेचा जाता है। फ्रेजियन नस्ला की गाय का दूध 55 रुपये लीटर और साहिवाल नस्ल की गाय का दूध 85 रुपये लीटर होम डिलीवरी किया जा रहा है।
दूध के अलावा धोनी ऑर्गेनिक सब्जी की खेती भी कर रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से गोभी, ब्रोकली, पपीता, आलू, मटर, टमाटर, स्ट्रॉबेरी आदि की बड़े पैमाने पर खेती हो रही है। धोनी इसे लोकल बाजार के साथ विदेश में भी बेचने की तैयारी कर रहे हैं। झारखंड सरकार की मदद से दुबई के एक्सपोर्टर से बात भी फाइनल हो गई है। बहुत जल्द इसकी ट्रांसपोर्टिंग भी शुरू हो जाएगी