सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।सोनम कपूर कपूर इन दिनों फिल्मा जोया फैक्टर की रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म का गाना लकी चार्म रिलीज हो चुका है। सोनम कपूर ने बप्पा के वाहन मूषक के कान में कुछ बोलकर मन्नत मांग रही हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले सोनम कपूर मंदिरों में प्रार्थना करते नजर आ रही हैं। साउथ स्टार दुलकर सलमान फिल्म में सोनम कपूर के अपोजिट हैं। द जोया फैक्टर में दुलकर, सोनम कपूर के लव इंटरेस्ट और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का किरदार निभा रहे हैं।
सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म जोया फैक्टर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म को 20 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा फॉक्स स्टार स्टूडियो ने संभाला है।