संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है. वे 73 साल के थे. स्टेट न्यूज एजेंसी WAM ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी शेयर की है. राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने भी निधन की पुष्टि की है. शेख खलीफा के निधन पर दुनियाभर के लोगों ने शोक संवेदनाएं जताई हैं.यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद भारत ने शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बाबत एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, दिवंगत गणमान्य यूएई के राष्ट्रपति के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि पूरे देश में 14 मई को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।