रांची: झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में होमगार्ड के जवान भी विधि व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. अपर महानिदेशक (अभियान) के द्वारा गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग से अनुमति मांगी है कि चुनाव ड्यूटी में 21 नवम्बर से 21 दिसंबर तक होमगार्ड के जवानों को भी लगाया जाए.
इसके तहत कुल 10105 होमगार्ड के जवानों को कॉल अप रखने की अनुमति मांगी गई है. इसके तहत 2490 जवानो को विधि व्यवस्था में प्रतिनियुक्ति और 7615 जवानो को सम्भावित कॉल अप के लिए तैयार रहने की बात कही गई है.
चुनाव ड्यूटी में मिलेगी 750 रुपये हाजिरी
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में होमगार्ड के जवानों को विधि व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा मिलता रहा है. इस बार भी झारखंड में 5 चरणो में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.
पहले चरण के तहत 30 नवम्बर को, दूसरे चरण के लिए 7 दिसंबर, तीसरे चरण के लिए12 दिसंबर, चौथे चरण के लिए16 दिसंबर और पांचवे चरण के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जाऐंगे.
जबकि वोटो की गिनती 23 दिसंबर को सुनिश्चित किया गया है. ऐसे में जिन जवानो की ड्यूटी 21 नवम्बर से 21 दिसंबर के बीच चुनाव ड्यूटी लगेगा उन्हें 500 रुपये की जगह डेढ़ गुणा यानी 750 रुपये हाजरी मिलेगी.
जिला | प्रतिनियुक्ति | कॉल अप |
रांची | 300 | 350 |
खूंटी | 50 | 200 |
सिमडेगा | 70 | 150 |
गुमला | 100 | 350 |
लोहरदगा | 60 | 100 |
पलामू | 150 | 500 |
लातेहार | 100 | 200 |
गढ़वा | 100 | 400 |
हजारीबाग | 100 | 300 |
रामगढ़ | 100 | 150 |
चतरा | 90 | 220 |
कोडरमा | 50 | 175 |
गिरिडीह | 70 | 500 |
धनबाद | 150 | 500 |
बोकारो | 100 | 700 |
देवघर | 100 | 250 |
जामताड़ा | 60 | 150 |
दुमका | 100 | 450 |
साहेबगंज | 100 | 400 |
गोड्डा | 95 | 220 |
पाकुड़ | 70 | 130 |
जमशेदपुर | 200 | 650 |
चाइबासा | 95 | 400 |
सरायकेला | 80 | 170 |