रांची: अमर शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का की जयंती पर आज झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, भाजपा नेता रघुवर दास समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.
हेमंत सोरेन आज दोपहर राजधानी रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे और परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
रघुवर दास ने भी अमर शहीद परमवीर अल्बर्ट एक्का के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं – कार्यकर्त्ताओं ने भी अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.