रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूरे प्रदेश में चल रहे सेवा कार्य के राज्य समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकट एवम लॉकडाउन के बीच गरीबों, मजदूरों एवम जरुरतमंदों के बीच भोजन एवम राशन का वितरण करने में जीजान से जुटे हैं.
Also Read This: सादगी के साथ डोरंडा में रामनवमी महोत्सव मनाया गया: संजय पोद्दार
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के सभी जिलों में मोदी आहार योजना चलाया जा रहा है. अब तक पूरे राज्य में 35,000 से अधिक लोगों के बीच मोदी आहार को परोसा गया.
कार्यकर्ताओं ने आहार में पका हुआ भोजन परोसा, जबकि 6500 परिवारों के बीच राशन का वितरण किया गया.
राशन सामग्री में 5 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू एवम 500 ग्राम प्याज है. यह सामग्री प्रत्येक परिवार को एक सप्ताह के हिसाब से उपलब्ध कराए गए हैं. इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ता और उसके समर्थक मदद कर रहे हैं.