रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने झारखंड प्रदेश (इंटक) के राष्ट्रीय सचिव के लिए राज किशोर सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अबू हसन को मनोनीत किया है तथा दोनों नेताद्वेय को निर्देश दिया गया है कि प्रदेश में मजदूरों की जो भी कार्य हो उनका काम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नीति-सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे. यह आदेश तत्काल पत्र निर्गत होने के दिन से ही लागू है.
स्वामी नाथ जायसवाल ने इस पत्र की जानकारी सोनिया गांधी, हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंड, मुख्य सचिव झारखंड, श्रम मंत्री, श्रम आयुक्त, झारखंड, गृह सचिव, उपश्रम आयुक्त, प्रदेश कांग्रेस कमिटी को दी है.
नवनियुक्त झारखंड प्रदेश का (इंटक) राष्ट्रीय सचिव राज किशोर सिंह के झारखंड आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने बुके एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.
इसके बाद जुलूस के रूप में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची आये जहां सभी प्रदेश पदाधिकारियों से मिलकर खुशी जाहिर किया. इसके पूर्व बिरसा चैक एवं शहजानंद चैक में शहजानंद सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण कर याद किया.
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से रिन्कू शर्मा, प्रवीण कुमार, खुबलाल महतो, सदानंद सिंह, टोनी जैन, राहुल सिंह, शमिम अख्तर, मो इम्तियाज, पिया बर्मन, मुर्शीद खान, राकेश सिंह, मनोज सिंह, विपीन सिंह, उदय सिंह, प्रमोद ठाकुर, भागीरथ महतो, संजय पुजारी, शहजादा सलीम, इसराइल अंसारी, राजेश मीणा, पूर्णिमा,अलाउद्दीन हाजी शहीद आदि सैकड़ो समर्थक आदि शामिल थे.