BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, शीर्ष नक्सली नेताओं को टारगेट करेगी पुलिस

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in Uncategorized
विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, शीर्ष नक्सली नेताओं को टारगेट करेगी पुलिस

विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, शीर्ष नक्सली नेताओं को टारगेट करेगी पुलिस

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड में पहली बार नक्सली दस्तों के बजाय शीर्ष नक्सलियों को टारगेट कर अभियान चलाया जा रहा है. भाकपा माओवादियों का शीर्ष नेतृत्व पुलिस के निशाने पर है.

झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के सबसे खतरनाक नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के खिलाफ राज्यभर में अभियान शुरू किया गया है. पुलिस मुख्यालय के स्तर पर पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है.

राज्य पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, माओवादियों के शीर्ष नेताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है. सरायकेला में भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल, आकाश उर्फ तिमिर, प्रशांत बोस, महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा जैसे बड़े माओवादी निशाने पर है.

भौगोलिक दृष्टिकोण से यह इलाका रांची के तमाड़, खूंटी से भी सटता है. ऐसे में वहां से निकलने के रास्तों पर अभियान चलाया जा रहा है. सारंडा के पौडाहाट में जोनल कमांडर जीवन कंडुलना के दस्ते के खिलाफ भी अभियान चल रहा है. पुलिस के आईजी नवीन कुमार सिंह के अनुसार झारखंड में लगातार ऑपरेशन चल रहा है और सभी नक्सली संगठन टारगेट पर है.

भाकपा माओवादी विवेक यादव, चंदव यादव समेत छतीसगढ़ के कुछ युवा नक्सलियों का दस्ता गढ़वा के भंडरिया और छतीसगढ़ के बलरामपुर की सीमा पर सक्रिय है. इस दस्ते को चिन्हित कर सीआरपीएफ और राज्य पुलिस की टीमें अभियान चला रही है.

बूढ़ापहाड़ के इलाके में भाकपा माओवादी विश्वनाथ ने बीते दो, तीन सालों से लैंड माइंस से घेराबंदी कर रखी है. ऐसे में पुलिस वहां फुंक-फुंक कर कदम रख रही है. चतरा गया के सीमावर्ती इलाके में 25 लाख के ईनामी संदीप यादव, प्रद्युमन यादव के दस्ते को टारगेट कर अभियान चल रहा है.

संदीप की सक्रियता बिहार के चकरबंधा इलाके में भी रही है. प्रद्युमन शर्मा के दस्ते के साथ बीते कुछ महीने पहले चतरा पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. अब प्रद्युमन कोडरमा-नवादा सीमा पर सक्रिय है. बिहार के सीमावर्ती जिले जमुई के साथ मिलकर भी देवघर, गिरिडीह पुलिस अभियान चला रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को केंद्र तक पहुंचाएंगी सखी दीदी

Next Post

विकास की बात बेमानी, सड़क जर्जर पैदल चलना भी मुश्किल

Next Post
विकास की बात बेमानी, सड़क जर्जर पैदल चलना भी मुश्किल

विकास की बात बेमानी, सड़क जर्जर पैदल चलना भी मुश्किल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d