BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाहीन बाग के बाद सीलमपुर, जामिया और हौजरानी से हटाए गए प्रदर्शनकारी

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in Uncategorized
शाहीन बाग के बाद सीलमपुर, जामिया और हौजरानी से हटाए गए प्रदर्शनकारी

शाहीन बाग के बाद सीलमपुर, जामिया और हौजरानी से हटाए गए प्रदर्शनकारी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों का टेंट उखाड़ने के बाद पुलिस ने सीलमपुर, जामिया और हौजरानी में भी कार्रवाई की. सीलमपुर में कई दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था. मंगलवार सुबह भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़ दिए गए हैं. साथ ही 66 फुटा रोड को खाली करा लिया गया है.

Also Read This: WHO ने की भारत की तारीफ, कहा- कोरोना को रोकना अब आपके हाथ में 

इसके अलावा जामिया और हौजरानी इलाके से भी प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है. प्रदर्शनकारियों का सामान पुलिस अपने साथ ले गई. पुलिस का कहना है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण धारा-144 लागू है और पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जा रही है. हमने लोगों से अपील की थी कि वह धरना प्रदर्शन खाली कर दें, लेकिन लोगों ने अपील नहीं मानी. इसके बाद हमें यह कार्रवाई करनी पड़ी.

Also Read This: कोविड-19 के नमूने की जांच नहीं करेंगे निजी लेबोरेटरी 

इससे पहले 101 दिन से चल रहे शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल को दिल्ली पुलिस ने खाली करवा दिया है. अब ड्रोन कैमरों से इलाके पर नजर रखी जा रही है. साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि जब प्रदर्शन को हटाने पुलिस पहुंची तो तकरीबन पचास लोग थे, जिनमें से कुछ लोगों ने ही विरोध किया, बाकी सब आसानी से चले गए. नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

लगभग पूरा देश लॉकडाउन

कोरोना वायरस के कारण 30 राज्यों के 548 जिले लॉकडाउन है. दिल्ली के सात जिले भी लॉकडाउन है. सरकारों ने लोगों से घर में रहने की अपील की है. यही वजह है कि लखनऊ के घंटाघर और चेन्नई में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था, जबकि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में धरना प्रदर्शन जारी था. पुलिस ने आज सभी धरना प्रदर्शन स्थल को खाली करा लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सोरेन सरकार ना तो कोरोना वायरस को लेकर तैयार है और ना ही जमाखोरी पर लगाम पाने में समर्थ: अजय राय

Next Post

KCK अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि शुरू

Next Post
KCK अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि शुरू

KCK अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d