BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन सरकार ना तो कोरोना वायरस को लेकर तैयार है और ना ही जमाखोरी पर लगाम पाने में समर्थ: अजय राय

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in Uncategorized
हेमंत सोरेन सरकार ना तो कोरोना वायरस को लेकर तैयार है और ना ही जमाखोरी पर लगाम पाने में समर्थ: अजय राय

हेमंत सोरेन सरकार ना तो कोरोना वायरस को लेकर तैयार है और ना ही जमाखोरी पर लगाम पाने में समर्थ: अजय राय

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हेमंत सोरेन सरकार द्वारा राज्य को लॉकडाउन किए जाने की अधिसूचना के बाद से ही राज्य के हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा पाना तो दूर हर ओर कालाबाजारी अपने चरम पर है. उक्त बातें झारखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने कही है.

उन्होंने कहा कि एक ओर राज्यवासी कोरोना वायरस से अपने को सुरक्षित रखने को लेकर घर के अंदर लॉकडाउन है वहीं उनके जरूरत की वस्तुओं को इतने बढ़े हुए दामों में उन्हें खरीदना पड़ रहा है जिसका सीधा प्रभाव उनके बजट पर है.

Also Read This: कोरोना वायरस भारत में अब 2nd स्टेज में, 3/4 स्टेज में पंहुचा तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौते होगी भारत में

वो सोचने के लिए मजबूर है आखिर आगे उनका क्या होगा ? कैसे उनका घर चलेगा ? कैसे वो आगे का घर गृहस्थी चलाएंगे ? उनके मानसिक स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाए जा सकता है.

अजय राय ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दावा जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य वासियों को कहीं कोई तकलीफ नहीं होगी. उन्हें दिनचर्या का सामान उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं जमाखोरों पर लगाम लगाने की भी बात उन्होंने कही थी मगर उनका दावा पूरी तरह फेल होता हुआ दिखाई दे रहा है.

Also Read This: WHO ने की भारत की तारीफ, कहा- कोरोना को रोकना अब आपके हाथ में 

मास्क सैनिटाइजर की तो मारामारी पहले से ही है. फल सब्जी दूध और रोजमर्रा की समान का दाम इतना बढ़ा हुआ है की आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. उनके सामने एक ओर कोरोना की मार दूसरी ओर जमाखोरी और कालाबाजारी की. वह करे तो क्या करें?  राय ने कहा कि हालात को देखते हुए ऐसे में हेमंत सोरेन सरकार इस पर तत्काल रोक नहीं लगाती है तो स्थिति काफी भयावह होगी और उस पर सरकार को नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए समय रहते सरकार इस पर कार्रवाई करें और इसको नियंत्रित करने को लेकर हर कदम उठाए, जिससे इस पर नियंत्रण किया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्थिक मंदी के दौर का संकेत है कोरोना: डॉ. भरत मिश्र प्राची

Next Post

शाहीन बाग के बाद सीलमपुर, जामिया और हौजरानी से हटाए गए प्रदर्शनकारी

Next Post
शाहीन बाग के बाद सीलमपुर, जामिया और हौजरानी से हटाए गए प्रदर्शनकारी

शाहीन बाग के बाद सीलमपुर, जामिया और हौजरानी से हटाए गए प्रदर्शनकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d