BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनाव व्यय प्रेक्षक द्वारा तोरपा, तोकेन व सोदे चेकनाका का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा- निर्देश

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in समाचार
चुनाव व्यय प्रेक्षक द्वारा तोरपा, तोकेन व सोदे चेकनाका का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा- निर्देश

चुनाव व्यय प्रेक्षक द्वारा तोरपा, तोकेन व सोदे चेकनाका का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा- निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: व्यय प्रेक्षक पंकज उपाध्याय ने तोरपा, तोकेन व सोदे चेकपॉइंट का निरीक्षण किया. जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कार्य सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने निर्देशित किया कि व्यवस्थित रूप से जांच की प्रक्रिया सुनिश्चित करें.

वहीं व्यय प्रेक्षक ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्याधिक प्रचार खर्चों, नगद या घूस के रुप में वस्तुओं का वितरण, अवैध हथियारों, गोला-बारुद, मदिरा या असामाजिक तत्वों आदि की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए उड़नदस्ता दल को चैबीस घंटे सक्रिय रहने की आवश्यकता है.

आईपीसी की धारा 171 ख के अनुसार कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्प्रेरित करने के उदेश्य से नकद या उपहार का लेन-देन करता है तो वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माना अथवा दोनों का भागी होगा.

बता दें कि उड़नदस्ते के प्रभारी पुलिस अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने व देने वाले व्यक्तियों से निषिद्ध वस्तुएं जब्त की जाएंगी. साथ ही असामाजिक तत्व जो गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध शिकायतें / एफआईआर तत्काल दाखिल की जाएगी.

यदि उड़नदस्ते का घटनास्थल पर तत्काल पहुंच पाना संभव नहीं हो तो सूचना घटनास्थल के सबसे नजदीक मौजूद निगरानी दल या उस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन को दी जानी है, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) में कार्यकारी मजिस्ट्रेट तथा पुलिसकर्मी चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त किए गए हैं. यह दल संवेदनशील बस्तियों पर चेकपोस्ट स्थापित करने और अपने क्षेत्र में अवैध शराब, रिश्वत की वस्तुओं या भारी मात्रा में नकदी, हथियार और गोला-बारुद के लाने-ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी नजर रखेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि चुनाव के लिए सकारात्मक वातावरण के निर्माण हेतु एफएसटी व एसएसटी टीम अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मार्च तिमाही में भारत की शहरी बेरोजगारी दर धीमी है: सरकारी डेटा

Next Post

शशि थरूर ने संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर करने पर जताई निराशा

Next Post
शशि थरूर ने संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर करने पर जताई निराशा

शशि थरूर ने संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर करने पर जताई निराशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d