BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने का ‘डबल’ रिकॉर्ड झामुमो के पास – भाजपा

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in Uncategorized
मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने का ‘डबल’ रिकॉर्ड झामुमो के पास – भाजपा

मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने का 'डबल' रिकॉर्ड झामुमो के पास - भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास एक अनोखा रिकॉर्ड है. मुख्यमंत्री रहते हुए शिबू सोरेन तमाड़ से चुनाव हारे थे और मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन दुमका से चुनाव हारे थे .प्रतुल ने कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई दूसरा दल नहीं जिस के दो नेता मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारे हो. यह साफ दिखाता है कि इन नेताओं का दायरा उस समय भी बहुत सीमित था और ये पूरे प्रदेश के नेता कभी नहीं बन पाए थे.

मुख्यमंत्री के पद पर आसीन व्यक्ति का चुनाव हारना बहुत बड़ा राजनीतिक घटना होता है. अगर झामुमो के इन नेताओं का पूरे प्रदेश में जनाधार होता तो यह किसी भी क्षेत्र से चुनाव आसानी से जीत जाते. प्रतुल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में दिसुम गुरु शिबू सोरेन दुमका से चुनाव हार गए थे. जिन के नाम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरे प्रदेश में वोट मांगती है जब वो गुरु जी अपने परंपरागत क्षेत्र में चुनाव हार जाएं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की जमीनी हकीकत सामने आ जाती है.

प्रतुल ने कहा संथाल परगना में आज भी भारतीय जनता पार्टी के 7 विधायक हैं जबकि झामुमो के 6.  भाजपा यहां 15 सीटों पर जीतेगी और कोल्हान में भी बड़ी जीत हासिल करेगी. आदिवासी मूलवासी को इतने वर्षों तक वोट बैंक बनाकर रखने वाले सोरेन परिवार को झारखंड की जनता जान चुकी है. रघुवर जी ने इन वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा. विकास के मुद्दे पर और स्थाई सरकार के मुद्दे पर भाजपा रघुवर दास जी के नेतृत्व में 65+ के लक्ष्य को पार करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CCL टीम को झेलना पड़ा रैयतों का भारी विरोध, धक्का-मुक्की के बाद काम छोड़ भागी टीम

Next Post

सड़क की मांग पर अड़े शिवराजपुर गांव के ग्रामीण, किया वोट बहिष्कार का एलान

Next Post
सड़क की मांग पर अड़े शिवराजपुर गांव के ग्रामीण, किया वोट बहिष्कार का एलान

सड़क की मांग पर अड़े शिवराजपुर गांव के ग्रामीण, किया वोट बहिष्कार का एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d