रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कल दिनांक 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की उपस्थिति में कल पूर्वाह्न 12ः15 बजे कांग्रेस भवन, रांची में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दही-चूड़ा का भोज आयोजित की जा रही है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि मकर संक्रांति का त्योहार झारखंड का प्रमुख उत्सव है, जहां पूरे प्रदेश में मकर व टूसू पर्व का आयोजन किया जाता है. धार्मिक परम्परओं के अनुसार मकर संक्रांति के उपरांत सभी शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं. देवी-देवताओं के द्वारा भी सृजन का कार्य करने की मान्यता है. कांग्रेसजनों के बीच भी मकर संक्रांति उत्सव मनाने को लेकर आमजनों के प्रति सेवा समर्पण, प्रेम समरस्ता, भाईचारगी एवं उनके सुख-दुख में भागीदारी सुनिश्चित करने की शुरूआत भी होगी. इसी सेवा भावना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी मकर संक्रांति का त्योहार कांग्रेस में आयोजित कर रही है, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग उपस्थित रहेंगे.