-
रामीणों को किया था अगवा, दो को किया मुक्त, दहशत में गांव के लोग
हजारीबाग: झुमरा पहाड़ी की तलहटी में बसा रामगढ़ जिले की कीमो पंचायत के एदला-हरली गांव से बीते दिनों माओवादियों के मिथिलेश सिंह के दस्ते ने तीन ग्रामीण युवकों को रात में उठाकर अपने साथ ले गये.
इसमें जीतन मांझी, छोटका टुडू और सुनील टुडू शामिल थे. इसमें से छोटका टुडू और सुनील टुडू को चेतावनी के साथ मुक्त कर दिया. वहीं जीतन मांझी को अपने साथ ले गये.
जीतन मांझी, पिता- मसौधी मांझी का शव को सोमवार की शाम पुलिस ने हरली जंगल के नाला से बरामद कर लिया है. माओवादियों ने जीतन मांझी को गोली मारी कर हत्या कर दी है.
विष्णुगढ़ डीएसपी ओमप्रकाश और आंगो के थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि जीतन मांझी के शव को हरली जंगल के नाला में छुपाकर रखा गया था, जिसे जंगल में सघन छापामारी कर बरामद कर लिया है.
इधर, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत व्याप्त है. ग्रामीण दबी जुबान से पहले से ही जीतन मांझी की हत्या का आशंका जता रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग एसपी कन्हैया मयूर पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ, जैप और जिला पुलिस बल को छापेमारी करने के लिए भेजा था.
छापेमारी दल की मॉनिटिरिंग एसपी स्वयं कर रहे थे. छापेमारी दल में डीएसपी ओम प्रकाश, चुरचू इंस्पेक्टर व आंगो थाना प्रभारी अभय कुमार, चुरचू थाना प्रभारी तरुण बाखला, सीआपीएफ सहायक कमांडेंट मनोज सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
मिली जानकारी के अनुसार, आंगो थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिन से कोयले का अवैध कारोबार संचालित है. इसमें लगभग तीन दर्जन ट्रैक्टर व पिकअप वैन लगे हुए है. सूत्र यह भी बताते है कि इसी अवैध कमाई का लेवी माओवादी तक नहीं पहुंच पा रहा था.
इसको लेकर मिथलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो के दस्ते ने हरली गांव के तीन युवक को बीती रात को जीतन मांझी, छोटन टुडू और सुनील टुडू को उठाकर जंगल ले गये. जहां से दोनों को चेतावनी देकर मुक्त किया.
वहीं जीतन मांझी को अपने साथ ले गये थे. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीण आशंका जता रहे थे कि माओवादियों ने कहीं जीतन मांझी की हत्या तो नहीं कर दी.
इस सूचना को लेकर जीतन मांझी को जिंदा या मुर्दा खोज निकालने के पुलिस हरली, चोय, पोटमो, हथमरवा आदि जंगलों में छापेमारी अभियान चला रही थी.
क्या कहते है एसपी
इस संबंध में एसपी कन्हैया मयूर पटेल ने कहा कि जीतन मांझी, पिता- मसौदी माझी ग्राम हरली माओवादी सदस्य रहा है. उस पर आंगो थाना कांड संख्या 10/16 दर्ज है.
उन्होंने कहा कि तीन आदमी को हरली गांव से बीते दिन मिथलेश सिंह के दस्ते ने हरली गांव से तीन लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गये. इसमें से दो लोगों को मुक्त किया और जीतन मांझी को अपने साथ ले गये थे.

