BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के दौरान ‘केयर गिवर्स’ की भूमिका (घर-परिवार-07)

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in Uncategorized
कोरोना के दौरान ‘केयर गिवर्स’ की भूमिका (घर-परिवार-07)
Share on FacebookShare on Twitter

राहुल मेहता,

दीपक जब कभी अपने दोस्त के घर से वापस आता, घर की साफ-सफाई में लग जाता. उसे अपना घर, दोस्त के घर की तुलना में बहुत गंदा लगता, लेकिन उसका प्रयास विशेष रंग नहीं लाता. एक दिन उसने संकोच से ही सही, उसने इसकी चर्चा दोस्त के साथ कर दी.

दोस्त ने कहा- “दीपक घर बड़ा या छोटा हो, इसे बदलना तुरंत संभव नहीं. छोटे घर में सामान के लिए कम जगह के कारण, घर की सफाई एक चुनौती होती है.

घर के साजो-सामान भी घर के सुन्दरता पर प्रभाव डालते हैं, लेकिन इन सभी के बावजूद अगर घर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखा जाये तो वह सुन्दर दिखता है, लेकिन साफ-सफाई को काम समझाने से यह कभी हासिल होने वाला नहीं, इसे आदत बनाने की जरुरत है.”

कोरोना ने तो जीवन शैली बदल दी है. लॉकडाउन बेशक खत्म हो जाये कोरोना तुरंत खत्म होने वाला नहीं. परंतु ऐसा नहीं कि इसका इलाज और इससे बचाव संभव नहीं. दोनों संभव हैं. बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता को आदत बनाना होगा और स्वच्छता के निम्नलिखित मूलभूत मानकों का पालन करना ही होगा.

व्यक्तिगत स्वच्छता

  • अपना चेहरा, आंख, नाक और मुंह बिना हाथ धोये न छुएं. इन्हें बार-बार छूने की आदत बदलें.
  • अन्य लोगों से एक मीटर की दूरी बना कार रखें.
  • किसी भी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आने पर या बाहर से वापस आने पर 20 सेकंड्स तक हाथ धोएं.
  • बाहर जाने का जूता-चप्पल अगल रखें. यथासंभव उन्हें घर के बाहर रखें.
  • भीड़-भाड़ वाले जगह से वापस आने के बाद कपड़ा अवश्य बदलें.
  • अपने हाथों में खांसी या छींक न लें. इसके लिए कोहनी या टिश्यू पेपर का उपयोग किया जा सकता है. इस्तेमाल किए गए टिश्यू पेपर को तुरंत बंद जगह फेंक दें. यदि रुमाल का उपयोग किया जाता है तो उसे गार्म पानी में धो कर सुखाने के लिए छोड़ दें.
  • सिर्फ हाथ गिला करना हाथ साफ करना नहीं होता. हाथ ठीक से साफ करें.
  • हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करते समय सुनिश्चित करें कि इसमें कम से कम साठ प्रतिशत अल्कोहल हो, हाथों के सभी हिस्सों को ठीक से साफ करें. यदि हाथ ज्यादा गंदे हैं, तो साबुन और पानी से हाथ धोएं.

भोज्य पदार्थों की स्वच्छता

  • कोई भी खाना बनाने से पहले कम से कम बीस सेकंड के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं.
  • राशन या खाद्य पदार्थ दूकान से लाने के बाद कम से कम 24 घंटा के लिए किनारे रहने दें.
  • इस्तेमाल से पहले अनावश्यक पैकेजिंग को हटा दें और उन्हें बंद अपशिष्ट बिन में डाल दें.
  • डिब्बे या प्लास्टिक आधारित पैकेजिंग को खोलने से पहले उन्हें सेनिटाइजर से साफ किया जा सकता है.
  • बिना पैकेज की सामग्री जैसे फल और सब्जी आदि को ठीक से चलते पानी में धोएं और सुखाएं.

घर की स्वच्छता

  • साफ पेयजल का उपयोग करें. यदि कुआं का पानी है तो खौला कर इस्तेमाल करें.
  • नियमित रूप से बेडशीट, तौलिये और कपड़े साफ करें.
  • इस्तेमाल किये गए कपड़ों को धोने के लिए एक भंडारण बैग में रखें. उस बैग को किनारे और ढ़ंक कर रखें.
  • गंदे कपड़े प्रतिदिन साबुन या डिटर्जेंट से धोएं और इन्हें अच्छी तरह सुखाएं. बरसात के मौसम में कपड़े ठीक से सूखे इसका ध्यान रखें.
  • खरीददारी के लिए इस्तेमाल किये गए बटुआ/पर्स का इस्तेमाल उस दिन दुबारा न करें. कोशिश करें कि खरीददारी के बाद लौटाया गया पैसा अलग जगह रहे. उसका इस्तेमाल 24 घंटा तक न करें.
  • यदि आपके यहां कोई आगंतुक आते हैं तो, प्रयास करें वे बार-बार छुए जाने वाले वस्तुवों जैसे, दरवाजे की हैंडल, को न छुवें. खुद दरवाजा खोल कर ऐसा किया जा सकता है.
  • घर के बाहरी भाग में ही सेनिटाइजर रख दें. घर में प्रवेश के पूर्व इसके प्रयोग की आदत डालें.
  • सतहों की ठीक से सफाई के लिए साबुन या डिटर्जेंट का उपयोग करें.
  • कीटाणुओं को मारने के लिए किसी सतह साफ करने वाले रसायन का उपयोग करें.

नियमित रूप से घर के सोफे, टेबल, कुर्सियां, रिमोट कंट्रोल, फोन, लाइट स्विच, रेलिंग, व्हीलचेयर हैंडल या नॉब्स, मोबाईल, संचार उपकरणों, चश्मा, बर्तन, चम्मच, कलम आदि, झाड़ू का हैंडल आदि को भी साफ करें.

Also Read This: कोरोना के दौरान केयर गिवर्स की भूमिका (घर-परिवार-06)

Also Read This: कोरोना के दौरान बुजुर्गों की देखभाल (घर-परिवार-05)

Also Read This: मानव व्यापार: प्लेसमेंट एजेंसी का काला सच (घर-परिवार-04) 

Also Read This: घर का काम बनाम घर से काम (घर परिवार-03)

Also Read This: मानव व्यापार एवं सरकारी प्रयास (घर-परिवार-01)

Also Read This: मानव व्यापार (घर-परिवार-02)

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्रकारों को भी आर्थिक मदद दे राज्य सरकार : कुमुद झा

Next Post

चिकित्सक की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री देखने पहुंचे टीएमएच

Next Post
चिकित्सक की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री देखने पहुंचे टीएमएच

चिकित्सक की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री देखने पहुंचे टीएमएच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d