Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result
Home समाचार

नाकामयाबी से परेशान थी एक्ट्रेस,बिल्डिंग की टैरेस से छलांग लगाकर की आत्महत्या

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in समाचार
0
नाकामयाबी से परेशान थी एक्ट्रेस,बिल्डिंग की टैरेस से छलांग लगाकर की आत्महत्या

मुंबई के पॉश इलाके ओशिवारा लोखंडवाला में बीती रात एक एक्ट्रेस की आत्महत्या कर लेने की खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने अपार्टमेंट में अपने फ़्लैट की टैरेस से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम पर्ल पंजाबी बताया जा रहा है। एक्ट्रेस की उम्र 22 से 25 साल के बीच है।

पर्ल पंजाबी ने कुछ समय पहले ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। वो एक मॉडल हैं। पर्ल को फिल्मी दुनिया से बेहद लगाव था। वो काफी समय से इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई। यह भी पता चला है कि पर्ल पांजाबी फिलहाल किसी जगह नौकरी कर रही थीं। पर्ल की उनकी मां से अनबन रहती थी।

पुलिस के मुताबिक पर्ल की मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी। इसलिए अक्सर जब वो गुस्से में होती तो खुद पर काबू नहीं कर पाती। पर्ल ने पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते उन्हें बचा लिया गया था।

पता चला है कि पिछली रात साढ़े 12 बजे के करीब घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पर्ल ने आवेश में आकर बिल्डिंग की टेरेस से छलांग लगा ली और उनकी मौत हो गई। आमतौर पर टेरेस का दरवाजा बंद रहता था, लेकिन बिल्डिंग का सेक्युरिटी गार्ड किसी काम से टेरेस खुला छोड़ गया था। थोड़ी देर बाद जब वो आया तो उसने देखा कि पर्ल गंभीर रूप से जख्मी हालत में जमीन पर पड़ी थीं।

पर्ल को तुरंत कोकिलाबेन अस्प्ताल में ले जाकर एडमिट किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ओशिवारा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: bnnbharat newsBollywoodEntertainmentfilm & t.vNewsPunjabआत्महत्याउम्र 22 से 25 सालएक्ट्रेसओशिवाराओशिवारा लोखंडवालाकोकिलाबेन अस्प्तालटैरेस से छलांगपर्ल पंजाबीमुंबई
Previous Post

रांची विश्वविद्यालय में 18 सितंबर को होगा छात्र संघ का चुनाव

Next Post

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा दोस्त के साथ बरामद

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: