Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result
Home समाचार

मौसम बदलते ही बीमारी का कहर शुरु

by bnnbharat.com
August 31, 2019
in समाचार, स्वास्थ्य
0
मौसम बदलते ही बीमारी का कहर शुरु

बदलते मौसम और बारिश से राजधानी के सरकारी अस्पतालों में बुखार, बदन व पेट दर्द, उल्टी-दस्त, खांसी और जुकाम के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। औसतन पांच से छह बड़े अस्पतालों में ही 40 हजार से अधिक मरीज पहुंचे। अस्पतालों में सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियनों के यहां देखने को मिली।

बलरामपुर, सिविल, लोहिया में मंगलवार को तीन हजार से अधिक नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। वहीं ओपीडी में पुराने मरीज आठ से नौ हजार के करीब पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीज अस्पतालों के फिजीशियनों ने देखे। इन तीनों अस्पतालों में तीन से चार फिजीशियनों ने अलग-अलग ओपीडी में मरीज देखे। एक फिजीशियन ने सैकड़ों की संख्या में मरीज देखे। स्थिति यह रही कि सुबह आठ बजे से शुरू हुई ओपीडी में दोपहर ढाई बजे तक मरीज इलाज कराते रहे। डॉक्टरों ने अधिक देर तक मरीज देखे।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि तीन हजार से ऊपर नए पर्चे, जबकि फॉलोअप में आठ से नौ हजार मरीज पहुंचे। लोहिया के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि 10 हजार से अधिक मरीज पहुंचे। वहीं, बलरामपुर का भी कुछ यही हाल रहा। जानकारी के मुताबिक सिविल में- 3280 बलरामपुर- 3300 लोहिया- 3250 लोकबंधु- 1500 रामसागर मिश्र- 1800 आरएलबी- 800डफरिन- 850 झलकारी बाई- 500 पर्चे बने।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: 10 हजार से अधिक मरीज40 हजार से अधिक500 पर्चेbnnbharat newsHealth newsIndiaLucknowNewsuttar pradeshUttra Pradeshउल्टी-दस्तखांसी और जुकामबदन व पेट दर्दबदलते मौसमबारिश
Previous Post

बदमाशों ने गिराया लोहा का बेरिकेटिंग, आवागमन हुआ बाधित

Next Post

हजारीबाग : योज़ना गरीबों की, कब्ज़ा मालदारों का

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: