• मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022
  • झारखंड
  • समाचार
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • शिक्षा
  • क्या आप जानते हैं ?
  • आज का इतिहास
  • हमारे ऋषिमुनि
  • संस्कृति और विरासत
  • वास्तु दोष और निवारण
  • वैदिक भारत
  • सनातन-धर्म
  • वे आज भी जीवित हैं
  • भाषा और साहित्य
  • भारत में नंबर वन
  • विश्व में नंबर वन
  • प्राद्यौगिकी
  • परवरिश
  • भूगोल
  • विज्ञान
  • जीवनी
  • वनौषधि
  • स्वास्थ्य
  • क्या आप जानते हैं ?
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • झारखंड – सम्पूर्ण परिचय
  • योग और व्यायाम
  • चित्र अभिलेखागार
  • छोटी कहानियाँ
  • भारत के ऐतिहासिक शहर
  • भारत के राज्य
  • मनोरंजन और खेल
  • झारखंड की धर्म और संस्कृति
  • झारखंड की राजनीति
bnnbharat.com
  • मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022new
  • समाचार
  • भारतवर्ष
  • झारखंड
  • बिहार
  • शिक्षा
  • प्राद्यौगिकी
  • वनौषधि
  • सामान्य ज्ञान
No Result
View All Result
bnnbharat.com
No Result
View All Result

महर्षी च्यवन जो वृद्धावस्था से पुनः युवा बन गए थे

by bnnbharat.com
November 17, 2021
in वैदिक भारत, सनातन-धर्म, संस्कृति और विरासत, हमारे ऋषिमुनि
महर्षी च्यवन जो वृद्धावस्था से पुनः युवा बन गए थे


महर्षी च्यवन एक ऋषि थे जिन्होने जड़ी-बुटियों से ‘च्यवनप्राश’ नामक एक औषधि बनाकर उसका सेवन किया तथा अपनी वृद्धावस्था से पुनः युवा बन ब गए थे। महाभारत के अनुसार, उनमें इतनी शक्ति थी कि वे इन्द्र के वज्र को भी पीछे धकेल सकते थे। वे अत्यन्त तपस्वी थे।

च्यवन, भृगु मुनि के पुत्र थे। एक बार वे तप करने बैठे तो तप करते-करते उन्हें हजारों वर्ष व्यतीत हो गये। यहाँ तक कि उनके शरीर में दीमक-मिट्टी चढ़ गई और लता-पत्तों ने उनके शरीर को ढँक लिया। उन्हीं दिनों राजा शर्याति अपनी चार हजार रानियों और एकमात्र रूपवती पुत्री सुकन्या के साथ इस वन में आये। सुकन्या अपनी सहेलियों के साथ घूमते हुये दीमक-मिट्टी एवं लता-पत्तों से ढँके हुये तप करते च्यवन के पास पहुँच गई। उसने देखा कि दीमक-मिट्टी के टीले में दो गोल-गोल छिद्र दिखाई पड़ रहे हैं जो कि वास्तव में च्यवन ऋषि की आँखें थीं। सुकन्या ने कौतूहलवश उन छिद्रों में काँटे गड़ा दिये। काँटों के गड़ते ही उन छिद्रों से रुधिर बहने लगा। जिसे देखकर सुकन्या भयभीत हो चुपचाप वहाँ से चली गई।

आँखों में काँटे गड़ जाने के कारण च्यवन ऋषि अन्धे हो गये। अपने अन्धे हो जाने पर उन्हें बड़ा क्रोध आया और उन्होंने तत्काल शर्याति की सेना का मल-मूत्र रुक जाने का शाप दे दिया। राजा शर्याति ने इस घटना से अत्यन्त क्षुब्ध होकर पूछा कि क्या किसी ने च्यवन ऋषि को किसी प्रकार का कष्ट दिया है? उनके इस प्रकार पूछने पर सुकन्या ने सारी बातें अपने पिता को बता दी। राजा शर्याति ने तत्काल च्यवन ऋषि के पास पहुँच कर क्षमायाचना की। च्यवन ऋषि बोले कि राजन्! तुम्हारी कन्या ने भयंकर अपराध किया है। यदि तुम मेरे शाप से मुक्त होना चाहते हो तो तुम्हें अपनी कन्या का विवाह मेरे साथ करना होगा। इस प्रकार सुकन्या का विवाह च्यवन ऋषि से हो गया।

सुकन्या अत्यन्त पतिव्रता थी। अन्धे च्यवन ऋषि की सेवा करते हुये अनेक वर्ष व्यतीत हो गये। हठात् एक दिन च्यवन ऋषि के आश्रम में दोनों अश्‍वनीकुमार आ पहुँचे। सुकन्या ने उनका यथोचित आदर-सत्कार एवं पूजन किया। अश्‍वनीकुमार बोले, “कल्याणी! हम देवताओं के वैद्य हैं। तुम्हारी सेवा से प्रसन्न होकर हम तुम्हारे पति की आँखों में पुनः दीप्ति प्रदान कर उन्हें यौवन भी प्रदान कर रहे हैं। तुम अपने पति को हमारे साथ सरोवर तक जाने के लिये कहो।” च्यवन ऋषि को साथ लेकर दोनों अश्‍वनीकुमारों ने सरोवर में डुबकी लगाई। डुबकी लगाकर निकलते ही च्यवन ऋषि की आँखें ठीक हो गईं और वे अश्‍वनी कुमार जैसे ही युवक बन गये। उनका रूप-रंग, आकृति आदि बिल्कुल अश्‍वनीकुमारों जैसा हो गया। उन्होंने सुकन्या से कहा कि देवि! तुम हममें से अपने पति को पहचान कर उसे अपने आश्रम ले जाओ। इस पर सुकन्या ने अपनी तेज बुद्धि और पातिव्रत धर्म से अपने पति को पहचान कर उनका हाथ पकड़ लिया। सुकन्या की तेज बुद्धि और पातिव्रत धर्म से अश्‍वनीकुमार अत्यन्त प्रसन्न हुये और उन दोनों को आशीर्वाद देकर वहाँ से चले गये।

जब राजा शर्याति को च्यवन ऋषि की आँखें ठीक होने नये यौवन प्राप्त करने का समाचार मिला तो वे अत्यन्त प्रसन्न हुये और उन्होंने च्यवन ऋषि से मिलकर उनसे यज्ञ कराने की बात की। च्यवन ऋषि ने उन्हें यज्ञ की दीक्षा दी। उस यज्ञ में जब अश्‍वनीकुमारों को भाग दिया जाने लगा तब देवराज इन्द्र ने आपत्ति की कि अश्‍वनीकुमार देवताओं के चिकित्सक हैं, इसलिये उन्हें यज्ञ का भाग लेने की पात्रता नहीं है। किन्तु च्यवन ऋषि इन्द्र की बातों को अनसुना कर अश्‍वनीकुमारों को सोमरस देने लगे। इससे क्रोधित होकर इन्द्र ने उन पर वज्र का प्रहार किया लेकिन ऋषि ने अपने तपोबल से वज्र को बीच में ही रोककर एक भयानक राक्षस उत्पन्न कर दिया। वह राक्षस इन्द्र को निगलने के लिये दौड़ पड़ा। इन्द्र ने भयभीत होकर अश्‍वनीकुमारों को यज्ञ का भाग देना स्वीकार कर लिया और च्यवन ऋषि ने उस राक्षस को भस्म करके इन्द्र को उसके कष्ट से मुक्ति दिला दी।

Related Posts

नीम / निम्ब के गुण और प्रयोग विधि, जानिए इसके फायदे : वनौषधि – 19
वनौषधि

नीम / निम्ब के गुण और प्रयोग विधि, जानिए इसके फायदे : वनौषधि – 19

February 23, 2022
सरस्वती पूजा 2022:-जानें पौराणिक मान्यता और पूजन विधि…
वैदिक भारत

सरस्वती पूजा 2022:-जानें पौराणिक मान्यता और पूजन विधि…

February 3, 2022
आज मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जानें शुभ मुहूर्त और दान विधि
वैदिक भारत

आज मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जानें शुभ मुहूर्त और दान विधि

January 14, 2022
झारखंड के गर्म पानी के कुंड / श्रोत
क्या आप जानते हैं ?

झारखंड के गर्म पानी के कुण्ड / स्रोत

December 13, 2021
माँ छिन्नमस्तिके मंदिर, रजरप्पा
झारखंड

माँ छिन्नमस्तिके मंदिर, रजरप्पा

December 11, 2021
झारखण्ड / झारखंड
क्या आप जानते हैं ?

झारखण्ड / झारखंड

November 22, 2021
Next Post
मक्का को लेकर गिब्स की सबसे बड़ी खोज , पढ़े पूरी रिसर्च का नतीजा

मक्का को लेकर गिब्स की सबसे बड़ी खोज , पढ़े पूरी रिसर्च का नतीजा

पंचायत चुनाव के प्रचार में डीजे का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

पंचायत चुनाव के प्रचार में डीजे का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई

May 18, 2022
मौसम:- इन इलाकों में होगी बारिश

10 से 15 जून के बीच मॉनसून आने की संभावना

May 18, 2022
पलामू में 48 घंटे में दो बाल विवाह रोका गया

पलामू में 48 घंटे में दो बाल विवाह रोका गया

May 18, 2022
कुआँ साफ करने के दौरान दो व्यक्ति कुआँ में बेहोश,एनडीआरएफ़ की टीम का रेस्क्यू जारी 

कुआँ साफ करने के दौरान दो व्यक्ति कुआँ में बेहोश,एनडीआरएफ़ की टीम का रेस्क्यू जारी 

May 17, 2022
लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत जी के पूज्य पिता लखन टाना भगत उम्र 77 वर्ष का कुडू जिंगी पैतृक गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई

लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत जी के पिता लखन टाना भगत उम्र 77 वर्ष का कुडू जिंगी पैतृक गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई

May 17, 2022
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2022 को लेकर जारी किया मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम

May 17, 2022
लातेहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की गिनती शुरू

लातेहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की गिनती शुरू

May 17, 2022
9 से 12 जनवरी तक झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

झारखंड में 21 मई तक बारिश होने की संभावना

May 17, 2022
BREAKING NEWS:-पुलवामा ज़िले के लिटर इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को गोली मारकर घायल किया

पारा टीचर राजेंद्र लोहरा वर्ष की दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

May 17, 2022
मुख्यमंत्री की सार्थक सोच का मिला प्रतिफल, लातेहार में अनछुए पर्यटन स्थलों के बहुरने लगे दिन

CM हेमन्त सोरेन ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी

May 16, 2022
पत्नी से लड़ कर सराबी पति ने फंदे से झूलकर कर कर ली आत्महत्या  

सैट-1 के जवान प्यारेलाल फांसी लगाकर की आत्महत्या

May 16, 2022
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • About Us

DMCA.com Protection Status

Copyright (c) 2021 by bnnbharat.com

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • UP इलेक्शन 2022
  • झारखंड
  • समाचार
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • शिक्षा
  • क्या आप जानते हैं ?
  • आज का इतिहास
  • हमारे ऋषिमुनि
  • संस्कृति और विरासत
  • वास्तु दोष और निवारण
  • वैदिक भारत
  • सनातन-धर्म
  • वे आज भी जीवित हैं
  • भाषा और साहित्य
  • भारत में नंबर वन
  • विश्व में नंबर वन
  • प्राद्यौगिकी
  • परवरिश
  • भूगोल
  • विज्ञान
  • जीवनी
  • वनौषधि
  • स्वास्थ्य

© 2021 bnnbnnbnn.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.